कमलेश रजक/ मुंडा : नगर पंचायत पलारी गायत्री पीठ में 9 कुंडीय संगठन सशक्तिकरण गायत्री महायज्ञ एवं नवनिर्मित महाकाल मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल हुई एवं गायत्री मंदिर में गायत्री माता का वैदिक मंत्रोच्चार विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं विकास हेतु आशीर्वाद मांगा। उपस्थित गायत्री परिवार को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानसिक शांति के लिये यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन होते रहने चाहिये।धार्मिक कार्यों के आयोजन से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है।यज्ञ हवन ,पूजा पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, घर मे परिवार में सुख समृद्धि खुशहाली आती है, शांति का वातावरण उत्पन्न होता है। गायत्री महायज्ञ के लिए उन्होंने गायत्री परिवार का आभार प्रकट किया विधायक ने गायत्री मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख एवं सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख की घोषणा की जिसके लिए गायत्री परिवार ने आभार माना। इस अवसर पर खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, गणेश शंकर जायसवाल, झड़ी राम कन्नौजे, सुनील कुर्रे, श्रीमती पुष्पा मोहन बंजारे, श्रीमती जानकी ध्रुव, श्रीमती माहेश्वरी सुनील कुर्रे,सुनील साहू, शशिकांत वर्मा, सुमंत कन्नौजे, पुनितराम साहू, डिगेश यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, भूरेलाल वर्मा, घनश्याम नामदेव, अशोक निर्मलकर, टेकराम पटेल, रामेश्वरी पटेल , बसावन जायसवाल, डॉ लुकेश साहू, छन्नू लाल चंद्राकर, मुलेश्वर श्रीवास, देवनाथ कन्नौजे, देवा मनहरे गायत्री परिवार के सदस्यगण,एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
गायत्री महायज्ञ में शामिल हुई संसदीय सचिव क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू
