
रायपुर जाने से पहले मितानिनों को रोका, थाने में बैठाया
रात 3 बजे घर से उठाकर लाई गईं ब्लॉक समन्वयक, मितानिन संघ में आक्रोश
बिलासपुर। प्रमुख मांगों को लेकर रायपुर रवाना हो रही कोटा विकासखंड की मितानिन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। मितानिनें बस और कार से रायपुर जा रही थीं, तभी कोटा बस स्टैंड पर पुलिस ने उन्हें रोककर थाने ले आई। सभी कार्यकर्ताओं को थाने में बैठाए जाने से संघ में नाराजगी बढ़ गई है।
हैरानी की बात यह रही कि ब्लॉक समन्वयक उमा वती को पुलिस ने रात 3 बजे ही उनके घर से उठाकर थाने पहुंचा दिया। इस कार्रवाई को लेकर मितानिन संघ ने तीखा आक्रोश जताया है और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। घटना को लेकर मितानिन संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जवाब मांगा है।
