रायपुर, 29 अगस्त 2025:
अविनाश मैग्नेटो द मॉल साहित्य और पाठकों को जोड़ने के उद्देश्य से एक विशेष Author Talk Show & Meet-Up का आयोजन कर रहा है, जिसमें भारत के दो चर्चित लेखक पाठकों से सीधे संवाद करेंगे।
30 अगस्त 2025 को भारत की नई आवाज़ माने जाने वाले दिव्य प्रकाश दुबे संतोष हॉल (तीसरी मंज़िल), अविनाश मैग्नेटो द मॉल में उपस्थित रहेंगे। “इब्नेबतूती”, मुसाफ़िर कैफ़े, आको-बाको और अक्टूबर जंक्शन जैसी लोकप्रिय कृतियों के लेखक, दिव्य प्रकाश दुबे अपनी लेखन यात्रा, साहित्य और कहानी कहने की कला पर पाठकों से बातचीत करेंगे।
31 अगस्त 2025 को शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक भारतीय रोमांस लेखन की आवाज़ कहे जाने वाले सुदीप नागरकर इसी स्थान पर अपने पाठकों से मिलेंगे। “Few Things Left Unsaid”, You’re Trending in My Dreams, That’s Why We Met और It Started With a Friend Request जैसी बेस्टसेलर किताबों के लेखक सुदीप नागरकर युवा पाठकों को अपने अनुभव और लेखन की बारीकियों से अवगत कराएंगे।
यह टॉक शो सभी के लिए निःशुल्क और खुला है। इच्छुक लोग आकर इन लेखकों से बातचीत कर सकते हैं, लेखन और कहानी कहने के गुर सीख सकते हैं और अपनी पसंदीदा किताबों पर उनके हस्ताक्षर भी प्राप्त कर सकते हैं।

