प्रांतीय वॉच

केंद्र सरकार के तीन काले कानून के विरुद्ध किसानो के समर्थन मे कांग्रेसियो ने किया चका जाम

Share this
दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि एवं मजदूर विरोधी तीन काले कानून के विरोध में देश के विभिन्न किसान संगठन / यूनियन द्वारा उक्त तीनों काले कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विगत कई दिनों से दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत हैं । केंद्र सरकार आंदोलनरत किसान संगठन के साथ कई दौर का वार्ता के पश्चात भी कोई ठोस हल नहीं निकाल पाई है । आंदोलनरत किसानो के समर्थन मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार चंद्रा जी के नेतृत्व में जैजैपुर कचंदा मोड़ मेन रोड पर चका जाम किया  आंदोलनरत किसानो के समर्थन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी जैजैपुर के कांग्रेसयो ने जम कर नारे बाजी करते हुए किसान विरोधी काले कानून का विरोध किया। जिसमे मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नंद कुमार चंद्रा, बोदसाय चंद्रा,बलराम चंद्रा,ज्ञान सिंह चंद्रा,गीता राम साहु ,अन्नु पलांगे,राजेश लहरे,अनिल रथु राम चंद्रा,पवन चंद्रा,नरायण मनहर,डोरी लाल बर्मन,कीर्तन, बिसाहु राम चंद्रा,भुनेस्वर चंद्रा,नंद लाल सिदार,लहरी यादव,सब्दर खान,भूपेन्द्र साहु,सूर्या बाबा चंद्रा,सन्तोष साहु,शनि यादव ,राजकुमार यादव,एवं किसान जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता  उपस्थित थे।।।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *