प्रांतीय वॉच

एनिमल रेस्क्यू टीम ने अजगर के अंडों का न सिर्फ सफल रेस्क्यू किया बल्कि पखवाड़े भर तक अच्छी देखभाल भी की

Share this

रायगढ़- जिले में एनिमल रेस्क्यू टीम ने अजगर के अंडों का न सिर्फ सफल रेस्क्यू किया बल्कि पखवाड़े भर तक अच्छी देखभाल भी की। नतीजन अजगर के 21 अंडों से 21 नन्हे अजगर सुरक्षित बाहर निकल आए। एनिमल रेस्क्यू टीम ने एक जार में बल्ब की रोशनी में रखकर इन अंडों को गर्मी प्रदान की जिसके बाद निर्धारित अवधि पूरी होने पर नन्हे अजगर अंडों से बाहर निकल आए। इन नन्हे अजगरों को रेस्क्यू टीम ने जंगल में जाकर छोड़ा है। घटना ननसिया गांव की है। दरअसल ननसिया गांव में लकड़ियों के नीचे अजगर होने की सूचना एनीमल रेस्क्यू टीम के धर्मेंद्र साहू को मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर न सिर्फ अजगर को बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा बल्कि उसके अंडों को भी सकुशल बाहर निकाला और बल्ब की रोशनी में पखवाड़े भर तक रखकर अंडों को रखकर कृत्रिम गर्मी प्रदान की। सुरक्षित माहौल में अंडे से 21 अजगर के बच्चे बाहर निकल आए। तीन से चार दिनों तक सुरक्षित रखने के बाद अब इन नन्हे अजगरों को रेस्क्यू टीम ने जंगल ले जाकर छोड़ा है। टीम का कहना है कि इन नन्हे अजगरों का सुरक्षित बाहर निकलना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *