रवि मुदिराज/ राजनांदगांव। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता ;तोडू दस्ताद्ध का गठन किया गया है। गठित दल द्वारा शहर में प्रतिदिन निरीक्षण कर और शिकायत के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गठित दल द्वारा जीई रोड स्थित दूरसंचार विभाग के बाजू नगर निगम की 10 हजार वर्ग फीट भूमि पर लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय किया जा रहा थाए जिसे हटाया गया। इस संबंध में आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि नगर निगम की गठित दल प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर रही है। विगत वर्षो से दूरसंचार विभाग के पास स्थित नगर निगम की 10 हजार वर्ग फीट भूमि पर अवैध कब्जा कर शाहीद भाईए अहसान भाईए युसूब भाईए सुरेश सिन्हाए कमरू सहित अन्य लोगों के द्वारा टीन शेड लगाकर होटलए गैस एजेंसीए पंचर दुकानए आदि खोल कर व्यवसाय किया जा रहा था। नगर निगम द्वारा नोटिस देने पर उपरोक्त लोगों के द्वारा हाई कोर्ट में केश दायर किया गया था। हाई कोर्ट ने इनका केश खारीज कर दियाए जिसके आधार पर नगर निगम के तोडू दस्ता द्वारा अवैध कब्जा को हटाया गया। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर में जहॉ जहॉ पर अतिक्रमण किया जा रहा हैै। उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये। कब्जा हटाने के समय कार्यपालन अभियंता यूके रामटेकेए सहायक अभियंता जयनारायण श्रीवास्तवए संदीप तिवारीए अतुल चोपडाए उप अभियंता हरीशंकर वर्माए ण् पटवारी लल्लू सिंह ठाकुरए मिलीन्द रेड्डी सहित निगम का अमला उपस्थित था।
निगम की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया

