सन्नी खान/ बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कल संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में रेडक्रॉस के वालिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने प्रतिभागी वालिंटियर्स को बधाई व शुभकामनाएॅ दी। रेडक्रॉस के काउसंलर सह व्याख्याता श्री संजय कुमार बंजारे ने बताया कि 27 दिसम्बर 2019 से 03 जनवरी 2020 तक नेशनल यूथ एक्सचेंज प्रोगाम का आयेाजन अमृसर पंजाब में हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए बालोद जिले के वालिंटियर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो विधाओं – एकल लोकगीत तथा सामूहिक लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर श्री महोबे ने उक्त आयोजन में शामिल होने वाले वालिंटियर्स और काउंसलर को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर, जिला रेडक्रास संयोजक श्री चंद्रशेखर पवार तथा रेडक्रास के वालिंटियर्स मौजूद थे।
कलेक्टर ने रेडक्रॉस के वालिंटियर्स का किया सम्मान

