रायपुर वॉच

महापौर ने तुंहर सरकार तुंहर द्वार समाधान शिविर में सफाई मित्रों सहित जमीन पर कतार में बैठकर भोजन किया

Share this

रायपुर : आज नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने निगम के सफाई मित्र कर्मचारियों के साथ तुंहर सरकार तुंहर द्वार समाधान शिविर में जमीन पर एक कतार में बैठकर भोजन किया। आज दिन की पहलीे पाली में शहीद भगत सिंह वार्ड के छुईया तालाब सामुदायिक भवन परिसर में तुहंर सरकार तुहंर द्वार समाधान षिविर नगर निगम रायपुर द्वारा लगाया गया । जिसमें महापौर श्री ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य श्री सुन्दर जोगी, श्री आकाष तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र यादव, श्री राधेष्याम विभार, पूर्व एल्डरमेन श्री सुब्रत डे ने एक कतार में जमीन पर बैठकर निगम के सफाई मित्र कर्मचारियों के साथ दोपहर का भोजन किया। महापौर श्री ढेबर ने लगातार तीसरे दिन षिविर में दोपहर का भोजन सफाई मित्रों के साथ बैठकर किया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *