- 5 आरोपी तेन्दुआ के खाल के साथ पूर्व मे पकड़े जा चुके है एन्टीपोचिंग टीम द्वारा की गई कार्यवाही
पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : वन्य जीव तेन्दुआं की 2 नग खाल के साथ तस्करी करते बीते गुरूवार को पांच आरोपियों को वन विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद आज सोमवार को एन्टीपोचिंग टीम ने तेन्दुएं की खाल की तस्करी के आरोप में दो अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबध्द कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29.01.2021 को पी.ओ.आर. प्रकरण-185/03 दिनांक 27.01.2021, उदंती -सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के उत्तर उदंती परिक्षेत्रा से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग तेंदूआ खाल जप्त किया गया था गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर देवभोग क्षेत्र के ग्राम खुटगांव से 02 अन्य व्यक्यिों को पुछताछ हेतु उपवनमण्डलाधिकारी देवभोग के सहयोग से एन्टीपोचिंग टीम द्वारा पुछताछ हेतु वन परिसर मैनपुर लाया गया पुछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त 02 नग तेन्दूआ खाल को उड़ीसा राज्य से लाना बताया गया जिसे इनके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार 05 आरोपियों को 2 लाख में सौदा कर बिक्री करने का अपराध स्वीकार किया गया जिस पर आरोपी (1) धनेश्वर पिता हातीराम रावत, उम्र 39 वर्ष, ग्राम खुटगांव, देवभोग (2) आलेख पिता कुरीतका जाति रावत, उम्र 52 वर्ष, ग्राम खुटगांव देवभोग के विरुध्द वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48 क, 50, 51 एवं 52 भा.वन.अधि. 1927 की धारा 52 के तहत् माननीय न्यायालय गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में उपजेल गरियाबंद भेजा गया। प्रकरण की जांच में उड़ीसा प्रान्त के एक अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी पतासाजी हेतु उड़ीसा वन विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच की जा रही है। वहीं इसके पूर्व वन विभाग की एन्टीपोचिंग टीम ने उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के अंतर्गत उत्तर उदंती परिक्षेत्र के बरगांव-जांगड़ा वनमार्ग कक्ष क्रमांक 05 आरक्षित वन में रात्रि लगभग 7ः30 बजे के आसपास सड़क किनारे 05 व्यक्तियों को उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व की एन्टी पोचिंग टीम एवं उड़ीसा वन परिक्षेत्र सीनापाली की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, पकडे गये 05 आरोपियों के कब्जे से 02 नग तेन्दुआ का खाल, बड़ा-सिर से पूंछ तक 01 मीटर, चौड़ाई 40 से.मी., पूंछ 65 से.मी., सामने पैर बांया 34 से.मी., सामने पैर दांया 34 से.मी., पीछे पैर दांया 25 से.मी., बांया 30 से.मी. एंव दुसरा छोटा- सिर से पूंछ तक 84 से.मी., चौड़ाई 35 से.मी., पूंछ 50 से.मी., सामने पैर दांया 30 से.मी., बांया पैर 25 सेे.मी., पीछे पैर दांया 23 से.मी., बांया पैर 25 से.मी. को बरामद किया गया एवं 02 नग तेन्दुआ की खाल तस्करी मे 05 आरोपी कैलाश पिता चमारसिंग जाति-भुंजिया उम्र-22 वर्ष ग्राम-जांगड़ा, परमानंद पिता पुरनसिंग जाति रावत उम्र-45 वर्ष ग्राम-जांगड़ा, योगेश पिता परमानंद जाति रावत उम्र 17 वर्ष ग्राम जांगड़ा, रामप्रसाद पिता मोहन यादव जाति रावत उम्र 27 वर्ष ग्राम बरगांव, मोहन यादव पिता झारूराम जाति रावत उम्र 60 वर्ष ग्राम बरगांव को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका हैं। उक्त कार्यवाही कार्यवाही आयुष जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के मार्गदर्शन पर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर एवं प्रभारी एन्टी पोचिंग टीम उ.सी.टा.रि. गरियाबंद योगेश कुमार रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती मिलनराम वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सीनापाली (उड़ीसा) विमल प्रकाश टोपनो, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव चन्द्रबली ध्रुव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी करलाझर लोचनराम निर्मलकर, वनरक्षक राकेश मारकण्डेय, मनोज कुमार ध्रुव, टकेश्वर देवांगन, हरिशचन्द्र राजपूत, ऋषि कुमार ध्रुव, विरेन्द्र कुमार ध्रुव, फलेश्वर दीवान, विनय कुमार पटेल, भूपेन्द्र कुमार भेड़िया, नीलकण्ठ ध्रुव, विजय कुमार खूंटे, श्रीमती गुंजा ध्रुव, विरेन्द्र धुव का सराहनीय योगदान रहा।

