प्रांतीय वॉच

ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभावों की कमी नही बस प्लेटफार्म मिलना चाहिए : संजय नेताम

Share this
यामिनी चंद्राकर/ छूरा : विकासखण्ड मुख्यालय छूरा से 24 किलो मीटर दूर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कोपेकसा के आश्रित ग्राम चिंगरमाल में नेहरू युवा केन्द्र रायपुर छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा कोर सदस्य रामेश्वर जगत व आजाद इलेवन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम वनांचल ग्राम चिंगरमाल आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के  समापन समारोह में मुख्यतिथि के रूप में गरियाबन्द जिले के जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,विशेस अतिथि जिला पंचायत सभापति फिरतु राम कंवर,वीरेंद्र ठाकुर जनपद सभापति गरियाबन्द श्रीमती भूमिका नेटी सरपंच कोपेकसा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में भी खेल प्रतिभावों की कमी नही है आगे बढ़ने के लिए अच्छा प्लेटफार्म मिलना चाहिए। खेल स्वस्थ जीवन के लिए अतिआवश्यक है खेल से शरीर स्वस्थ रहता है खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए खेल में हार और जीत तो लगा रहता है और हारे हुए खिलाड़ियों को हार से निराश नही होना चाहिए बल्कि अपने खेल पर और ध्यान देते हुए हार के कारणों को पता करके उसमें सुधार लाये और आगे कड़ी मेहनत और लगन से खेलते रहे जीत एक दिन जरूर मिलेगी। कोपेकसा के आश्रित ग्राम चिंगरमाल मे हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 60 टीमो ने भाग लिया था।जिसमे  सारे टीमो को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान रसेला ने प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान पर चिंगरमाल क्रिकेट टीम रहा। विजेता प्रतिभागी टीम को प्रथम पुरस्कार रसेला टीम को 10000 हजार रुपये वीरेंद्र ठाकुर जनपद सभापति गरियाबन्द, व द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये चिंगरमाल टीम को सरपंच भूमिका नेटी द्वारा अतिथियों के हाथो वितरण किया गया साथ ही प्रथम व द्वितीय आये टीम को नेहरू युवा केन्द्र के रामेश्वर जगत व संचालक समिति द्वारा स्मृति चिन्ह शील्ड और ट्राफी भी अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया।इस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को सफल बनाने में आजाद इलेवन के अध्यक्ष पंचराम दीवान,उपाध्यक्ष बंटी दीवान,सचिव परमेश्वर दीवान, व समिति के पदाधिरियो के साथ समस्त ग्रामवासियो का विशेष योगदान रहा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *