मोखला में भक्त माता कर्मा जयंती,मूर्ति स्थापना एवं सम्मान समारोह आयोजित
राजनांदगांव। ग्राम मोखला में ग्रामीण साहू समाज एवं समस्त ग्रामवासी मोखला के सहयोग से भक्त माता कर्मा जयंती मूर्ति स्थापना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू के अतिथि में हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती देवकुमारी साहू का ग्रामीण साहू समाज के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। श्रीमती साहू ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना आरती की। श्रीमती देवकुमारी साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं जिले वासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज के विकास के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए आज महिला पुरुष एक साथ मिलकर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से समाज का विकास होगा उन्होंने आगे कहा कि आज के युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें नशे से दूर रखें, धार्मिक कार्य,समाज कार्य,व्यावसायिक कार्य से जोड़े।
इस अवसर पर राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, नवनिर्वाचित सरपंच, पूर्व सरपंच मालती साहू, नारायण साहू,रामविलास साहू एवं ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्राम मोखला में कर्मा जयंती के अवसर पर सुबह कलश यात्रा, प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा भोग प्रसादी महाआरती की गई,अतिथि स्वागत उद्बोधन सम्मान समारोह और खिचड़ी प्रसादी वितरण की गई। भक्त माता कर्मा कथा एवं सांकेतिक भजन की प्रस्तुति श्री तुलसी साहित्य मानस परिवार सुरगी कथाकार मानस मर्मज्ञ श्री हरभजन सिंह भाटिया, लोक भजन डोहर दास साहू लोक गायक आदर्श मानस परिवार उसरी बोड कथाकार कामता प्रसाद साहू लोक भजन श्री विष्णु देव साहू ने अपनी प्रस्तुति दी।

