
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिषेक मिश्रा को छत्तीसगढ़ में किसान कांग्रेस का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।