दीपक कुमार मानिकपुरी भाजपा से वार्ड नंबर 69 रेल्वे में पार्षद प्रत्याशी हेतु दावेदारी की है
बिलासपुर।अगामी माह में नागरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव होना है और आरक्षण सूची भी आ चुका है ऐसे में सभी वार्डों से राजनीतिक पार्टी के लोग अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने में लग गए है। इनमें कुछ प्रमुख और प्रबल दावेदार भी है।
बिलासा देवी केवंटीन वार्ड नंबर 69, रेल्वे से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता के रूप में प्रमुख प्रबल दावेदारी दीपक कुमार मानिकपुरी ने ताल ठोक दी है। वह भारतीय जनता पार्टी रेलवे मंडल बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा मंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष, पूर्व जिला सदस्य युवा मोर्चा रहे है। वार्ड के आम जनता के बीच उनकी अच्छी मजबूत पकड़ है, पार्षद प्रत्याशी के दावेदारी हेतु उनके समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता रेलवे क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुब्बाराव, मीना उराव, डॉ एस राजू, अशोक कश्यप, सुशील यादव, प्रशांत, उमाशंकर राव, दिलीप नारायण डीएन भाई अन्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता दीपक कुमार मानिकपुरी के लिए भाजपा से टिकट की मांग की है। यह जानकारी दीपक कुमार ने दी है।