पॉलिटिकल वॉच

BJP:भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बनी सहमति, तीन नामों का पैनल दिल्ली भेजा जाएगा …

Share this

BJP:भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर बनी सहमति, तीन नामों का पैनल दिल्ली भेजा जाएगा …

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय संगठन चुनाव पर्यवेक्षक और खरगोन-बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सहमति बन गई है। अब तीन नामों का पैनल तैयार कर दिल्ली भेजा जाएगा, जहां केंद्रीय चुनाव समिति चर्चा कर अंतिम निर्णय लेगी।
बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री ने दी सफाई –

प्रदेश में जिला मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर उठे विवाद पर उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में 477 मंडल वर्तमान में सक्रिय हैं। अगर कुछ मंडलों में विवाद हुआ है तो यह सामान्य बात है। उन्होंने कहा, “राजनीतिक क्षेत्र में सभी की महत्वाकांक्षा होती है, और इसी के चलते कुछ जगहों पर असहमति सामने आई है।”

सर्वसम्मति से होगा चुनाव –

उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संगठन की बैठक में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है, और इसका अंतिम निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से ही होगा।

प्रदेश में इस बैठक को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *