रायपुर वॉच

विगतदो माह से करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट दुर्घटना पर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन आर्थिक लाभ लेकर है मौन – छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

Share this

विगतदो माह से करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट दुर्घटना पर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन आर्थिक लाभ लेकर है मौन – छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा

रायपुर 23 सितंबर 2024।राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,जी.पी.चंद्राकर,दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर, लालाराम वर्मा,चेतन देवांगन,महेंद्र कौशिक,बृजबिहारी साहू,छन्नू साहू अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल,डेविड चंद्राकर,तोषण सिन्हा,लीलाधर पटेल,नाथूराम सिन्हा, परसराम ध्रुव,रूपसिंह निषाद,अवध साहू,अलख साहू,धर्मेंद्र यादव आदि ने कहा है कि विगतदो माह से करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट दुर्घटना पर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन आर्थिक लाभ लेकर है मौन। करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के संचालक निर्णय चौधरी ने पुलिस अधीक्षक महासमुंद को देते हैं निर्देश कहते हैं छत्तीसगढ़िया मर गया तो मर गया हम बिहारी हैं मजदूरों को गंगा में बहा देते हैं।पुलिस अधीक्षक,आईजी को किस बात का पैसा देते हैं।जिस प्रकार अन्य नौकर हैं उसी तरह हमारे नौकर हैं।यह बात साफ हो गई खिलेश्वर साहू भारत वर्मा उनकी मौत पर न एफआईआर हुआ न ही पोस्टमार्टम।इनकी मृत्यु विस्फोटक में कैसे हुई है यह भी पता लगाना संभव हो गया है।दो माह पूर्व यश साहू को भी कंपनी ने दे दिया है झटका दर-दर भटकने को मजबूर है यश साहू। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा और छत्तीसगढ़ी मजदूर संघ का संयुक्त रूप से 25 सितंबर 2024 को खैरझिटी श्री राम जानकी मंदिर में रखे हैं बैठक।जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर आंदोलन की होगी घोषणा।(1) माननीय उच्च न्यायालय के आदेश में किसानों की हुई है जीत शासकीय भूमि,काबिल कास्त भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,किसानों की भूमि खाली करना होगा।(2)प्रदूषण पर राज्य सरकार कार्यवाही कर करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड कारखाना को कराए बंद।(3) कारखाना छत्तीसगढ़ के नौजवानों की ले रहा है जान लोगों की जान की कीमत 1.80 रुपया प्रतिदिन जवाब दे जिलाधीश महासमुंद।(4)किसान मोर्चा मजदूर संघ ने दुर्घटना और विस्फोटक पर निम्नलिखित मुआवजा के साथ जीवन भर भरण पोषण की जवाबदारी कारखाना संचालक की होगी 18 से 25 वर्ष का नव युवक की कारखाना परिसर में मृत्यु होने पर एक करोड़ रूपया मुआवजा देना होगा, 25 से 30 वर्ष पर 90 लाख रुपया एवं परिवार का भरण पोषण,30 से 35 वर्ष तक का 80 लाख रुपया एवं 50 से ऊपर का 75 लाख रुपया एवं परिवार को पेंशन देना होगा।अनिवार्य रूप से एफआईआर करना होगा पुलिस अधीक्षक महासमुंद पर किसान मोर्चा मजदूर संघ जिस प्रकार से जिलाधीश महासमुंद माननीय उच्च न्यायालय पर आरोपी हैं और कोर्ट में खड़ा किया है इस तरह पुलिस अधीक्षक महासमुंद को भी करेंगे अपराधी की तरह खड़ा।तुमगांव थाना प्रभारी करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के नौकर के कहने पर करते हैं झूठा प्रकरण दर्ज मजदूर,वृद्ध किसान, महिला किसानों को बनाया है आरोपी।निर्णय चौधरी को क्यों नहीं किया अब तक गिरफ्तार थाना का होगा घेराव।तुमगांव थाना बलौदाबाजार,कवर्धा जैसे महासमुंद क्षेत्र को बनाना चाहता है।श्री योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद के निष्क्रिय विधायक की करेंगे छुट्टी पूर्व विधायक विनोद सेवन चंद्राकर से भी बुरा हाल होगा भाजपा विधायक का अब तक घटना पर चुप क्यों जवाब दो, विधायक जवाब दो। यह जानकारी अशोक कश्यप कार्यालय सचिव छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा द्वारा दी गई

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *