बिलासपुर वॉच

कार में स्टंट कर रहे युवकों को पुलिस ने कान पकड़कर कराया उठक बैठक

Share this

कार में स्टंट कर रहे युवकों को पुलिस ने कान पकड़कर कराया उठक बैठक

– सुरेश सिंह बैस

बिलासपुर। कुछ युवक इको मारूति वाहन की खिड़की में लटक कर स्टंट और मस्ती करते नजर आए। इस तरह खतरनाक रूप से हरकत करते हुए अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे थे युवक। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इस दौरान वाहन क्रमांक सीजी 10 बी डी 5407 का पता लगाया गया तो जानकारी हुई कि यह वाहन बाजार मोहल्ला तिफरा निवासी विजय उर्फ मनोज कौशिक के नाम है। पुलिस इस वाहन का पता लगाने के प्रयास में थी कि तभी यही वाहन रिवर व्यू रास्ते पर जाती मिल गई, जिसे रोका गया तो कार चला रहा विजय उर्फ मनोज कौशिक शराब के नशे में मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की, साथ ही वाहन में सवार जो लोग वीडियो में नजर आ रहे थे उन्हें भी बुलाकर कठोर समझाइए दी गई। पुलिस ने सभी को ऐसा कार्य दोबारा नहीं करने के लिए समझाइश देते हुए कान पकड़कर उठक बैठक कराई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *