बड़ी ख़बर

बिलासपुर शहर की पूर्व महापौर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष वाणी राव हुई बीजेपी में शामिल

Share this

बिलासपुर शहर की पूर्व महापौर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष वाणी राव हुई बीजेपी में शामिल

बिलासपुर।भाजपा कार्यालय कुशा भाऊ ठाकरे परिसर में भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायणचंदेल, महामंत्री संजय श्रीवास्तव आदि अनेक भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयो के समक्ष बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव बीजेपी में शामिल हो गई है।

रायपुर के रामनवमी समाज के प्रमुख सदस्यों के साथ पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

श्रीमती वाणी राव प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं उपाध्यक्ष थी श्रीमती राव बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी हैं महिला कांग्रेस की कुछ और प्रमुख नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती हैं यह पता चला है कि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावते जब दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुई थी तभी से यह कयास लगने लगा था कि महिला कांग्रेस की कई बड़ी नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती है जिसकी शुरुआत बिलासपुर की पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव ने कर दी है, वह महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी रह चुकी हैं, वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष थी कल जब बिलासपुर कांग्रेस भवन में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित था तब श्रीमती राव उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई तभी से यह संकेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शायद हो चुका था कि वह भाजपा में जा रही हैं कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने के वास्तविक एवं सही जानकारी जानने के लिए श्रीमती राव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन वह रायपुर से अभी लौटी नहीं थी अब उनसे भेंट मुलाकात होने के बाद ही वास्तविक एवं सही कारण का पता चलेगा कि कांग्रेस पार्टी को उसने क्यों छोड़ा।

वैसे भी श्रीमती वाणी राव के लिए पार्टी का पाला बदलने का कोई नई बात नहीं है इसके पहले कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी छ ज का “जोगी कांग्रेस” में शामिल हो चुकी है उसके तत्काल बाद फिर कांग्रेस पार्टी में वापसी हुई, अब 2004 लोकसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई है अब देखने वाली बात यह होगी कि स्वर्गीय अशोक राव की बहू का राजनीतिक सफर भाजपा में कैसा रहेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *