प्रांतीय वॉच

BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता…मुठभेड़ में एक नक्‍सली ढेर, बड़ी संख्‍या में हथ‍ि‍यार बरामद

Share this

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में एक नक्सली मारा गया है। मौके से बड़ी संख्या में  हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे । इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों ने नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों के अनुसार मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई। जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

इस खबर पर अपडेट जारी है…

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *