प्रांतीय वॉच

नारायणपुर सरपंच संघ ने पंचायत सचिवों को शासकीय करण व ग्राम रोजगार सहायकों की मांगों को पूर्ण कराने विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन 

Share this
नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : सरपंच संघ ने पंचायत सचिवों को शासकीय करण व ग्राम रोजगार सहायकों की मांगों को पूर्ण कराने विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन  संघ ने समर्थन में बताया छत्तीसगढ़ प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव जो 29 विभागों में अनेक प्रकार के कार्यों को जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार के सभी सेवाओं को प्रजातांत्रिक तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का  काम करते हैं वही ग्राम रोजगार सहायक विगत 13 से 14 वर्षों से मनरेगा के साथ-साथ शासन के अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में अल्प मानदेय में सेवा देते आ रहे हैं सरपंच संघ के अध्यक्ष बिसेल नाग ने बताया कि सचिव संघ को शासकीय करण व रोजगार सहायक संघ के मांगो को जायज बताते हुए  मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से मांगों को पूर्ण किए जाने पर समर्थन पत्र सौंपा है
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *