दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर । जैजैपुर कें अर्तंगत आने वाला ग्राम पंचायत गाडामोर ,चोरभठ्ठी में तीन दिवसीय बाबा गुरु घासीदास जी जयंती समारोह क्रार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरें पहुंच कर बाबा जी तैल चित्र जैतखाम पुजा अर्चना किया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरें ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया की बाबा गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को प्रेम और मानवता का संदेश दिया। … पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गुरु घासीदास की जयंती 18 दिसंबर से एक माह तक बड़े उत्सव के रूप में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। प्रेरणा बाबा गुरु घासीदास की जयंती से हमें पूजा करने की प्रेरणा मिलती है और पूजा से सद्विचार तथा एकाग्रता बढ़ती है।गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था, बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। राजेश चंद्रा ,उमेश चंद्रा उपस्थित थें।
गुरु घासीदास जंयती समारोह में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरें

