रायपुर वॉच

विजय यह दो फोटो बहुत सारा राजनीतिक संदेश दे रही है…पढ़िए पूरी खबर

Share this

रायपुर। यह दो फोटो बहुत सारा राजनीतिक संदेश दे रही है, इसमें पहले फोटो में कवर्धा के जुझारू युवा मोर्चा के नेता विजय शर्मा झंडा विवाद के बाद पुलिसियां कानून का पालन करते हुए जेल के भीतर एक बैग लेकर जा रहे है। विजय शर्मा कई महीनों तक झंडा विवाद के बाद लगाई गई गंभीर धारा में जेल के सलाखों में रहे। कांग्रेस सरकार द्वारा की गई इस कार्यवाही पर कई सवाल उठे और जनता के बीच कवर्धा में विजय शर्मा हीरो बन गये। ऐसी धारा भी लगाई गई कि चुनाव ही नहीं लड़ पाये परंतु विधि का विधान ही अलग लिखा था भाजपा ने विजय को टिकट दी। दिग्गज कांग्रेस नेता मो. अकबर को बड़ी पटकनी देते हुए विधायक बन गये। जिन लोगों को सत्ता का दंभ या रणनीतिकार होने का भ्रम रहता है उन्हें जनता के नब्ज को समझने भी आना चाहिए। दूसरी फोटो में प्रदेश के ताकतवर गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर सेंट्रल जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जा रहे है। इस दौरान पूरे जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी फूल माला लेकर स्वागत में खड़े थे। एक-एक दिशा निर्देश का पालन करने की होड़ लगी थी। जेल विभाग के प्रदेश से लेकर जिले तक के अधिकारी एक-एक समस्याओं के बारे में विजय शर्मा को बता रहे थे। जबकि पहली फोटो में विजय शर्मा जेल के भीतर अकेले जाते दिख रहे है, उनके माथे पर चिंतन और सवाल रहे होंगे परंतु इसी जुझारूपन ने आज सत्ता के शिखर तक पहुंचा दिया। सत्ता परिवर्तन के बाद आई फोटो में गृहमंत्री विजय शर्मा जेल के उस बैरक की तरफ गये जहां बड़े-बड़े लोग छोटी सी कोटरी में रह रहे है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा के फेसबुक से यह फोटो ली गई है, उन्होंने भी फोटो पर लिखा है तस्वीर बोलती है।

23 अक्टूबर 2021 का फोटो आरोपी के रूप में जेल जाते हुए।

17 जनवरी 2024 का फोटो जेल मंत्री के रूप में निरीक्षण करते हुए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *