नगर में सतत विकास कार्य जारी रहेगा: अमर अग्रवाल
– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। भाजपा नेताओं ने नगर विधायक अमर अग्रवाल की अगुआई में भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धासुमन अर्पित किया।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्य की याद दिलाई। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बताया कि अटल बिहारी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। प्रदेश की जनता को तन मन से विकास की गंगा को दिशा देना है। साथ ही चेतावनी भी दी कि विकास में बाधक बनने वाले किसी को भी नहीं बचाएंगे। इस दौरान उन्होंने दुहराया ने कहा कि जनता ने कुशासन के प्रति अनास्था व्यक्त कर सुशासन का दाम थामा है। मैं इस विश्वास के प्रति आस्वस्त हूं कि नगर का विकास नहीं रुकेगा।
भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल अटल बिहारी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। नगर विधायक अमर अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को याद किया। पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताया। अमर ने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ को भारत रत्न अटल विहारी वाजपेई ने ही राज्य का दर्जा दिया था। एक बार फिर जनता ने प्रदेश को संवारने और विकसित करने का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार को पूर्ण समर्थन दिया है। अमर ने दावा किया कि अटल के आदर्शों पर भाजपा सरकार, नरेंद्र मोदी की अगुवई में ना केवल तेजी से विकास चाहती है। बल्कि सरकार ने सुशासन स्थापित किया।
अमर ने बताया कि देश इस समय अमृत काल के दौर से गुजर रहा है। देश का तेजी से विकास भी हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार मेहनत कर देश के मान सम्मान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। बल्कि विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत भी किया गया है।अमर अग्रवाल ने कहा, मोदी की विचारधारा से जनता का अपार समर्थन मिला है और हम जनता की आशा आकांक्षाओं को पूरा करने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे।