देश दुनिया वॉच

नया पुलिस कैंप खोलने की बात से आदिवासियों ने किया विरोध, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई में एक जवान सहित कई आदिवासी घायल, 16 गिरफ्तार

Share this
समैया पागे/ बीजापुर : दरअसल जिले के गंगालूर इलाके  पुसनार गांव में नया पुलिस कैंप खोलने की बात को लेकर आदिवासी विरोध करते हुए गांवों घरोंदो से निकल सड़क पर आ गए। इलजाम है कि आक्रोशित आदिवासियों में कुछ लोगों ने जवानों पर प्राणघातक हमला कर दिया। यह हमले में एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गई। अमूमन पुसनार गांव में नया पुलिस कैंप खोलने के अंदेशा से आदिवासियों में यह क्रोध उपजा। बहरहाल पुलिस माहौल को नियंत्रण कर लिया। यह मामला तीन रोज पहले का हैं। कई गांवों के आदिवासी देवी देवता तथा परंपरागत हथियार लेकर गंगालूर पहुंचे। विरोध में पहुंचे ग्रामीण गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार गांव में नया पुलिस कैंप का विरोध कर रहे थें। भीड़ की सुरक्षा में तैनात पुलिस भीड़ को बेकाबू होते देख सुरक्षा जवानों और लोगों में स्थिति बिगड़ने लगी। इस बीच भीड़ में से किसी ने सुरक्षा में तैनात जवान पर बंडा ( चकु ) से वार कर दिया। घटना में जवान पंडा मोहम्मद और  दो अन्य लोगों को चोट पहुंची। ग्रामीणों के हमला के बाद पुलिस जवाबी कार्यवाही में किए गए बल प्रयोग में कई महिलाओं को चोटें लगी। देवी देवता लेकर पहुंचे आदिवासी ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही से खुद को बचा देव को यहीं छोड़कर भागने में सफल रहें। पुलिस ने 16 लोगों को घटना में शामिल बताकर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। उनके पास से तीर चाकु कुल्हाड़ी बरामद किया गया है। जेल भेजने के बाद ग्रामीण गंगालूर सड़क में जाम लगाकर डटे हुए हैं । मुख्य मार्ग से अस्पताल जाने वाली मार्ग पर भी भीड़ ने कब्जा कर लिया था। माहौल को देखते हुए पुलिस ने गंगालूर क्षेत्र में पुलिस की तादाद बड़ा दी हैं।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *