प्रांतीय वॉच

जिले में अब तक 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीदी

Share this
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 23 दिसम्बर 2020 तक 10 हजार 540.64 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक जिले के 2891 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया है। विगत वर्ष की तुलना में आज की स्थिति में लगभग दोगुना धान कृषकों द्वारा बेचा जा चुका है। विपणन वर्ष 2019-2020 में आज तक की स्थिति में 1575 कृषकों द्वारा 6 हज़ार 428.88 मीट्रिक टन धान विक्रय किया गया था। उल्लेखनीय है कि इस चालू वर्ष में धान खरीदी 01 दिसंबर से शुरू की गई है। राज्य शासन द्वारा कृषकों को 2500 रुपए समर्थन मूल्य प्रदाय किया जा रहा है। सुकमा जिले में इस वर्ष 3 नवीन धान उपार्जन केन्द्र एर्राबोर, केरलापाल और नेतानार बनाये गए है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *