प्रांतीय वॉच

निवेशकों के जमा रुपए वापस कराने तमाम चिटफंड कंपनियों के एजेंटों ने बैठक का आयोजन कर पैदल मुख्यमंत्री निवास जाने की बनाई रणनीति

Share this
समैया पागे/ बीजापुर। : जिला अध्यक्ष सुरेश अगन्नपल्ली ने प्रेसनोट मे जारी कर उन्होने बताया कि अम्बेडकर भवन में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर चिटफंड कंपनी में निवेशकों के जमा रुपए वापसी कराने को लेकर चर्चा की गई, बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव नंद कुमार निषाद,बस्तर संभाग प्रभारी बेला तेलाम,महासमुन्द के जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू बीजापुर, जिला अध्यक्ष सुरेश अगन्नपल्ली सचिव आनंद झाड़ी,सहसचिव श्यामलाल जट्टी,उपाध्यक्ष सुरेश वारगेम, हेमन्त कुमार दुर्गम प्रमुख सलाहकार,कोषाध्यक्ष सोनू राम पोटाम,मंजू पोडियाम,के साथ साथ निवेशक अभिकर्ता बैठक में उपस्थिति थे,बैठक में संघ के महासचिव नंद कुमार निषाद ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है,जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार सासन प्रसासन को आवेदन,ज्ञापन,आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रसासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है,कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है,जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है, लेकिन बाकी कम्पनियों की किसी भी निवेशक का पैसा वापस नही हुए है,सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशक की पैसा देने की बात कही गई थी,बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो पिसीसी अध्यक्ष थे,संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर दुर्ग,बिलासपुर, अंबिकापुर,बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में भूपेश बघेल व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में सामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की  जमा रुपए वापसी की बात कही गई थी, छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ के प्रदेश कार्यलय धमतरी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर चिटफंड कंपनी निवेशकों के जमा रुपए निवेशकों को जल्द वापस कराने की मांग की जाएगी,बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे,कोलकत्ता वेयर यालको,सांईप्रसाद सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल,जी एन गोल्ड, गरिमा,एनआई सी एल,साई प्रकाश,फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा,दिब्यानी,सुभ लाइट,जे एस वी,रुचि रियल,श्रीराम रियलस्टेट,एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए,डी,वी भूमिदेवकांन,टोबोजनस्वास्थ्य, कल्यालन, सजीवनि. मिलियन माईनस,बी एन पी इंडिया,अनमोल इंडिया,साईं,दीप सत्यादीप स्काई मार्ग,फाइनेंस,एस.पी.एन.जे., सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान,एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक अभिकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के तमाम क्षेत्रों के लोग चिटफंड कंपनियों के एजेंटों रकम दुगुनी करने का प्रलोभन देने के बाद लोग झांसे में फंसे और लाखों रुपये का निवेश किया जिसमें छोटे वर्ग के लोग ज्यादा है जो अपनी रुपया को निवेश कर ठगा सा महसूस कर रहे हैं एजेंटों के माध्यम से इन्होंने पैसा जमा किया पर एजेंटों को गुमराह कर कंपनियों के मालिकों द्वारा विश्वास में लेकर पैसे इकट्ठे करवाया जाता था। और जैसे समय पूरा होता लोग दर-दर भटकते कंपनी गायब हो जाते रहे बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों से बहुत सारे ऐसे केसेस पिछले दिनों सामने आया जो आप भी उम्मीद लेकर बैठे हैं सरकार ने वादा तो किया पर वादा करते आश्वासन के अलावा इस दिशा में क्या कुछ प्लान है वह भी जनता को अवगत नहीं करा रहा वर्तमान में जिसे लेकर एक बड़ी बैठक रुप में बीजापुर में देखा जा रहा है कोविड-19 के बीच इतनी बड़े संख्या में एक इकट्टा हुए निवेशक एवं एजेंट। वादे के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल से सवाल चिटफंड कंपनियों में जमा रुपया कब वापस कराएंगे l
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *