आफताब आलम/ बलरामपुर : छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ जिला बलरामपुर रामानुजगंज के बैनर तले एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया।सचिव संघ का यह धरना प्रदर्शन उनकी एक सूत्रीय मांग शासकीय करन करने को लेकर धरना प्रदर्शन किए हैं। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बलरामपुर कलेक्टर को गया ज्ञापन भी सौपें । छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अंबुज कुमार यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में पंचायत सचिव जो 29 विभागों के अनेक प्रकार के कार्य जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं राज्य शासन एवं केंद्र शासन के सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पंचायत सचिवों की नियुक्ति के साथ कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीय करन कर दिया गया केवल पंचायत सचिव को ही शासकीय करन नहीं किया गया। पंचायत सचिव का प्रदेश के 65 विधायक द्वारा शासकीय करन को लेकर अनुशसा भी किया जा चुका है। लेकिन अभी तक उसमें किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया जा रहा है। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम आगे उग्र आंदोलन करेंगे।
पंचायत सचिव संघ नें किया धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

