पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा दो दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन मैनपुर के सामुदायिक भवन प्रांगण में शुक्रवार 18 दिसंबर एवं 19 दिसंबर को किया जायेगा जिसका शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को उद्बोधन पश्चात् किया जायेगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में दिनांक 18 दिसंबर एवं 19 दिसंबर को समय सुबह 10.00 बजे से 5.00 बजे तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होना है जिसमें भारतीय जनता पार्टी मैनपुर मंडल मे निवासरत वरिष्ठ जन, मोर्चा प्रकोष्ठ, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक एवं बूथ प्रभारी, बुथ अध्यक्ष के साथ-साथ समस्त वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होगें। भाजपा के इस शिविर में महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद चन्दुलाल साहू, बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, भाजपा प्रदेश सदस्य संदीप शर्मा, प्रथम दिवस 18 दिसम्बर को शिविर में शामिल होंगे वही दुसरे दिवस 19 दिसम्बर को भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के संयोजक सागर मयानी, पूर्व जिला महामंत्री रिखिराम यादव एंव भाजपा जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चन्द्राकर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को दो दिवसीय शिविर में शामिल होने व पंजीयन कराने की अपील किये है।
18 व 19 दिसंबर को मैनपुर में भाजपा मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण का किया जायेगा आयोजन
