प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन 9 सितंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर होंगे सम्मिलत

Share this

नगरी– सिहावा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने श्रवण मरकाम पर मुहर लगाकर प्रत्याशी के रूप में घोषित किया, उसके पश्चात आम जनता में और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा हुआ है। चुनाव संचालित करने के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन 9 सितंबर को नगरी में गायत्री मंदिर के पास होने जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि होंगे पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर जी साथ में सांसद मोहन मण्डावी जी, धमतरी विधायक रंजना साहू जी, भाजपा प्रदेश मंत्री जगदीश रामू रोहरा जी, भाजपा जिला प्रभारी नीलू शर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी, सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव जी, धमतरी पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा जी, भाजपा राष्ट्रीय कृषि मंत्री श्रीमती पिंकी शिवराज शाह जी, के करकमलों से सम्पन्न होगा।
जिला महामंत्री द्वय प्रकाश बैस, कविंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, रवि शंकर दुबे विकल गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, रामगोपाल साहू, जिला पं.स. सदस्य अनिता ध्रुव, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अजजा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, मोहन नाहटा, वामन साहू, अकबर कश्यप, विजय यदु, नंद यादव, हृदय साहू, मोहन पुजारी, महेश गोटा, राजाराम मण्डावी, चन्द्रशेखर आडिल, राकेश चौबे, राजेश गोसाईं, भवानी यादव, शत्रुघ्न साहू ने समस्त कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने को अपील किए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *