बिलासपुर

सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से किशोर कुमार की यादें का आयोजन 6 को

Share this

सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से किशोर कुमार की यादें का आयोजन 6 को

बिलासपुर।यु मुरली राव –देश के मशहूर पार्श्वगायक किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त को हुआ था सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप की तरफ से किशोर कुमार की यादें कार्यक्रम 6 अगस्त को होटल एमराल्ड में आयोजित है छत्तीसगढ़ के दूर-दूर अंचल से गायक कलाकार अपनी सुरमधुर आवाज की प्रस्तुति देंगे सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर राकेश रोशन शाह द्वारा देश के मशहूर हर जाने-माने गायकों को उनकी जन्मदिन एवं पुण्यतिथि पर यादें कार्यक्रम के तहत उनको याद करते हैं

उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि किशोर कुमार भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाना गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने “किशोर कुमार पुरस्कार” (एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *