कलेक्टर सौरभ कुमार दुदावत का तबादला हुआ अब कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा होंगे यहां के कलेक्टर
बिलासपुर/ सुरेश सिंह बैस – आज सचिवालय से
जारी आदेश अनुसार जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार का तबादला हो गया है। उन्हें कोरबा भेजा गया है। उनके स्थान पर कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा अब बिलासपुर में कलेक्टर होंगे ।छत्तीसगढ़ में चौदह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। जिसमें दो जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव से पहले यह फेरबदल किया गया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, सौरभ कुमार को कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। वो अब तक बिलासपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसी प्रकार कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं जितेंद्र कुमार शुक्ला को पर्यटन विभाग का एमडी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इन सब के अलावा दो नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं।2018 बैच की अफसर प्रतिष्ठा ममगाई को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। तो वहीं अभिषेक कुमार को अंबिकापुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। प्रभाकर पांडे को कोरबा नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। पांडे के घर कुछ समय पहले ईडी ने छापा मारा था।

