बिजली की आंख मिचौली से परेशान सिरगिट्टी वासियों ने अभियंता को दिया ज्ञापन
बिलासपुर/ यु मरली राव – बिजली से परेशान होकर आज वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर एवं सिरगिट्टी वासियों के जनप्रतिनिधियों ने मिलकर बड़ी संख्या मे सिरगिट्टी में स्थित बिजली ऑफिस पहुंचकर वहां पर उपस्थित सहायक अभियंता बीबी जयसवाल से मुलाकात कर रोज-रोज होने वाली बिजली की समस्या से निजात दिलाने हेतु ज्ञापन सौंपा अधिकारी को समस्या बताएं कहां की हर 2 घंटे बाद बिजली गुल हो जाती है जरा सा पानी गिरने हवा चलने आंधी तूफान आने पर कहीं ना कहीं बिजली का तार टूट कर गिर जाता है या शार्ट सर्किट हो जाता है इससे घंटों कभी-कभी रात भर बिजली बंद रहता है। विगत दिनों से हो रही बिजली की समस्याओ को लेकर अधिकारी को वार्ड की समस्याओ से कराते हुए जल्द से जल्द बिजली की समस्याओ का निराकरण करने की मांग की और साथ हि यह भी कह दिया है की अगर इन समस्याओ का हल नही होता है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
अधिकारी को ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कश्यप जी, भाजपा के पूर्व पार्षद प्रत्याशी नरेन्द्र श्रीवास जी, समाज सेवक डाक्टर एस आर साहु जी, भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मुंगेली जिला के सह प्रभारी शाहिद रजा जी, आदिल खान जी, इरफ़ान अहमद जी, अज़हर खान जी, सरफराज खान जी, सोहन जी, प्रमोद जी, सहित अनेक साथी गण उपस्थित रहे।

