रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल पर गंज थाना पुलिस ने छापा मारा. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यहां पर देह व्यापार किया जा रहा है. पुलिस ने जब होटल में छापा मारा, तो वहां 3 युवतियां और 2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस को आरोपियों के रूम से आपत्तिजनक जनक सामग्री भी मिली है. युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. बता दें कि रायपुर एसएसपी अजय यादव के निर्देश के बाद से रायपुर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और नाइट पेट्रोलिंग की जा रही है और संदिग्ध पाए जाने पर पूछताछ भी की जा रही है. इसके साथ ही आज से ट्रैफिक पुलिस रायपुर शहर के अंदर और बाहर 30 चौक-चौराहों पर गाडिय़ों की कड़ी चेकिंग भी कर रही है.
स्टेशन रोड स्थित निजी होटल में पुलिस ने मारा छापा, देह व्यापार में लिप्त 3 युवतियां और 2 युवक गिरफ्तार

