सीपत/सतीश यादव
राहुल सोनवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व डिप्टी सीएम का जताया आभार
सभापति के प्रयास से चार गाँवो मे बनेगा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र
ग्रामीणो को मिलेगा लाभ
सीपत। सूबे के मुखिया के संग उड़ने वाले जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी के प्रयास से सीपत क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का होगा निर्माण इसके लिए उनके द्वारा मुख्य मंत्री भूपेश बघेल व डिप्टी सीएम एवम स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने उनकी यह प्रस्ताव पारित किया
जिसके लिए राहुल सोनवानी ने उनका आभार जताया है और कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में काँग्रेस की सरकार बनने से स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे कई योजनाएं चलाई जा रही है।
जिला पंचायत सभापति ने मस्तूरी क्षेत्र के चार ऐसे ग्राम पंचायतो में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने वाली है जहाँ की जनसंख्या ज्यादा है जैसे एरमसाही,नरगोड़ा,गतौरा, और उनके गृह ग्राम दर्राभाठा में बनेगा
अधिक जनसंख्या में सुविधाओं का मिलेगा लाभ

