रायपुर वॉच

मौसम में बदलाव, छाएंगे बादल, इन जिलों में बूंदाबांदी-तेज हवा के आसार,जानें IMD का पूर्वानुमान

Share this

रायपुर ।  जशपुर, सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आज से भारी बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इससे दिन के तापमान में एक बार फिर कमी आएगी और मौसम ठंडा होगा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल से उत्तरी छत्तीसगढ़ (chhattisgarh )तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक द्रोणिका फिरोजपुर, करनाल, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक है। इन सिस्टम की वजह से प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। राजधानी रायपुर में भी हल्के बादल रहेंगे। शाम-रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान तिल्दा में 39 डिग्री तक पहुंचा

सोमवार को हल्की गर्मी भी महसूस हुई। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान तिल्दा में 39 डिग्री तक पहुंच गया। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर रहा। जगदलपुर में पारा 36.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। इस वजह से यहां तेज गर्मी महसूस हुई। वातावरण में थोड़ी नमी और तेज गर्मी की वजह से थोड़ी उमस भी महसूस हुई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *