
आम आदमी पार्टी ने चुनाव का किया शंखनाद, कांग्रेस और भाजपा पर जमकर गरजे..लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
बिलासपुर।आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित महा सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के और से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव पाठक ने आज सभा को संबोधित किया महा सम्मेलन में सर्वप्रथम वीर शहीदों को याद करके वक्ताओं ने सीधा-सीधा भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा
कि छत्तीसगढ़ इस धरती में अपार खनिज संपदा है यदि भाजपा ने15 साल और कांग्रेस 8 साल से राज्य किया हैं, यदि दोनों सरकारें चाहती तो छत्तीसगढ़ का हर नागरिक आज अमीर होता छत्तीसगढ़ का हर युवा आज रोजगार में होता सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ में एक ईमानदार नेता की जरूरत है ईमानदार सरकार की जरूरत है
कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने छत्तीसगढ़ को सिर्फ लूटने का काम किया भूपेश बघेल की कहानी तो बंटी और बबली जैसी ही है भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार की बबली आज जेल में है। मुझ पर यह आरोप लगता है कि केजरीवाल फोकट की रेवड़ी बैठता है तो मैं आपको बता दूं मैं देश की जनता के लिए देश की भलाई के लिए युवाओं के उत्थान के लिए मेरे हर गरीब परिवार के लिए मैं रेवड़ी बांटता हूं मैं फोकट की रेवड़ी उन गरीब परिवार के गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए रेवड़ी बांटता हूं मैं हर गरीब परिवार के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर उनके इलाज के रेवड़ी बांटता हूं मैं युवाओं के नौकरी के लिए रेवड़ी बांटता हूं मैं देश खुशहाल रहे इसलिए रेवड़ी बांटता हूं मैं हर परिवार को बिजली बिल माफ करने की रेवड़ी बांटता हूं मेरे रेवड़ी बांटने से देश का हर नागरिक हर गरीब परिवार समृद्ध होता है खुशहाल होता है तो मैं रेवड़ी बांटने में बिल्कुल संकोच नहीं करता आने वाले समय में भी आम आदमी पार्टी यहां जनता के हित के लिए रेवड़ी बाटेंगे और यह जो भी रेवाड़ी आपकी अपनी रेवड़ी है आपके टैक्स की रेवड़ी है आपके टैक्स के पैसे से मिली हुई रेवड़ी है इसमें कोई भी पार्टी किसी पर एहसान नहीं करती । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम छत्तीसगढ़ के नागरिकों से आह्वान किया आने वाले समय में जब भी आप मतदान करने जाएं तो वहां पर आप देखेंगे कि मतदान में छोटे से कमरे में बहुत से निशान बटन के सामने पंजा का निशान होगा, बटन के सामने कमल का निशान होगा, बटन के सामने हाथी का निशान होगा, बटन के सामने सीढ़ी का निशान होगा लेकिन वहां पर एक निशान आम आदमी पार्टी का झाड़ू छाप का भी होगा आपसे मैं आह्वान करता हूं कि एक मौका केजरीवाल को दे एक मौका आम आदमी को पार्टी को दें और झाड़ू के सामने जो बटन होगा उसे दबाए और अपने युवा बच्चों को अपने परिवार को खुशहाल बनाने के लिए एक मौका केजरीवाल को अवश्य दें एक मौका आम आदमी पार्टी को अवश्य दे। आज की सभा में जनसमूह को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि अब परिवर्तन का समय आ गया एक मौका आदमी पार्टी को अवश्य मिलेगा एक मौका केजरीवाल को अवश्य दें जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़ के नारों के साथ अंत में राष्ट्रगान के साथ आज महा रैली का समापन किया।

