रायपुर वॉच

कांग्रेस के महामंत्रियों को अपने अपने पदनाम के साथ महामंत्री (मरकाम) और महामंत्री (सैलजा) लिखना चाहिए – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता

Share this

कांग्रेस के महामंत्रियों को अपने अपने पदनाम के साथ महामंत्री (मरकाम) और महामंत्री (सैलजा) लिखना चाहिए – प्रदेश भाजपा प्रवक्ता

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा द्वारा अलग अलग महामंत्री नियुक्त करने पर कहा है कि कांग्रेस के महामंत्रियों को अपने अपने पदनाम के साथ महामंत्री (मरकाम) और महामंत्री (सैलजा) लिखना चाहिए। कांग्रेस के महामंत्री असमंजस में हैं कि मरकाम द्वारा की गई नियुक्ति चलेगी या सैलजा की। कांग्रेस के कार्यकर्ता भ्रम में हैं कि जिन्हें मरकाम ने प्रभार सौंपा है, वे महामंत्री हैं या जिन्हें सैलजा ने प्रदेश अध्यक्ष को अपमानित करते हुए तैनात कर दिया है, वे महामंत्री हैं? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी किया है देखें उसमें क्या कहा है 👇

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *