कोर्ट में सरेंडर करने वाला आरोपी थाने से भाग निकला
बिलासपुर ।जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरी में रहने वाले शीवा उम्र 20 वर्ष के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है, और वह फरार था, पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार को आरोपित ने फास्ट ट्रेक कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है इसकी जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम न्यायालय पहुंच गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस की टीम आरेापित को गिरफ्तार कर थाने ले गई। आरोपि की डाक्टरी जांच कराने कार्रवाई जा रही थी, इसी बीच दूसरे राज्य की पुलिस किसी सिलसिले में थाने पहुंची। पुलिस की टीम से जवान बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनका ध्यान आरोपि पर नहीं रहा। इसका फायदा उठाते हुए आरोपि थाने से भाग निकला। डाक्टरी जांच का फार्म भरने के बाद जवानों जब देखा तो आरोपी कहीं नहीं मिला ।तब तक वह गायब हो गया था। इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। साथ ही जवानों को सभी दिशाओं की की ओर रवाना किया गया। जवान फरार आरोपि की तलाश रेलवे स्टेशन और सड़क मार्ग में तलाश करते रहे पर आरोपी का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद अधिकारियों ने जुर्म दर्ज करने का निर्देश दिया गया। आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।