प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

धान खरीदी पर सीएम बघेल ने पूछा- यदि केंद्र पैसे देती तो रमन सिंह 10 क्विंटल धान की खरीदी क्यों करते?

Share this

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को अम्बिकापुर दौरे के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से रायपुर हेलीपेड में चर्चा की। सरगुजा में आयोजित संभागीय सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि, सरगुजा संभाग का सम्मेलन है, इसके बाद बूथ लेवल पर काम शुरू होगा।

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, बीजेपी का चरित्र झूठ बोलने में है। अफवाह फैलाएंगे। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता असलियत जानती है। यदि केंद्र सरकार पैसे देती तो रमन सिंह क्यों 10 क्विंटल धान की खरीदी करते।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार केवल हरियाणा और पंजाब में एफसीआई के माध्यम से धान खरीदती हैं। यहां पूरा सिस्टम राज्य सरकार का है। जिले में डीओ किसका है राज्य सरकार का है सोसाइटी किसके राज्य सरकार के है। धान उपार्जन केंद्र, धान खरीदी केंद्र और सोसाइटी में किसके कर्मचारी हैं? यहां एफसीआई केवल चावल लेती है। पंजाब और हरियाणा में एफसीआई के माध्यम से केंद्र सरकार धान खरीदती है।

अगर ऐसा है तो एफसीआई के माध्यम से खरीदी कर लें। यदि नहीं तो हमें 3 साल पहले धान की नीलामी क्यों करनी पड़ी? 1900 से 2000 का रेट था, नीलामी में जो कम रेट में 1300 से 1400 में बेचे। तो जो डिफरेंस का पैसे भारत सरकार ने दिए क्या। नहीं दिया। घाटा तो राज्य सरकार को हुआ। आज चावल खरीदों या मत खरीदों हम किसानों से धान खरीदी बंद नहीं करेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *