रायपुर वॉच

निकलेगी घोटालों की बारात

Share this

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर के द्वारा दिनांक 6/6/2023 को जयस्तंभ चौक से शंकर नगर तक घोटालों की बारात निकाली जायेगी। जैसे कि सभी जानते है पिछले एक साल से भूपेश सरकार के काले कारनामे लगातार उजागर हो रहे है। ऐसा कोई दिन नहीं है कि इनके किसी न किसी भ्रष्टाचार का खुलासा न होता हो। जनता के पैसे को अपनी जेब में डाल कर बघेल सरकार गांधी परिवार का एटीएम बन के बैठी है।

इनके इन्हीं घोटालों को ले कर युवा मोर्चा जनता के बीच ‘घोटालों की बारात’ निकाल कर जायेगी। जिसमें पूरे शादी के रूप में ये बारात रहेगी।जयस्तंभ चौक से शंकर नगर तक लखमा जी के घर तक यह बारात जायेगी।

घोटालों की बारात
स्थान- जयस्तंभ चौक से
समय- शाम 5 बजे
दिनांक – 6/6/2023.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *