
रायपुर जिला स्तरीय सीनियर महिला शतरंज चयन प्रतियोगिता 21 मई को
रायपुर| जिला शंतरंज संघ द्वारा रायपुर जिला के सीनियर महिला कैटेगरी की चयन प्रतियोगिता का आयोजन 21 मई रविवार को चौबे कॉलोनी रायपुर में विकास चेस अकादमी के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में रायपुर जिला के महिला खिलाडी प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।इसमें विजेता प्रतिभागी वर्ष 2023 का जिला का चैंपियन होगा तथा साथ ही
इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाडी दुर्ग मे 26 से 27 मई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2023 मे रायपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.
इसमें विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी और सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए (मोबाइल नंबर 93291 00240) पर विकास शर्मा से संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी नवीन शुक्ला सचिव रायपुर जिला शतरंज संघ द्वारा दी गई है|
