तखतपुर

घर से लापता युवक का खार में मिला शव

Share this

घर से लापता युवक का खार में मिला शव

बिलासपुर/(तखतपुर) – जानकारी के अनुसार चोर भट्टी कलां निवासी दिनेश यादव उम्र 48 वर्ष 12 मई की दोपहर 1 बजे अपने घर से निकला था और जब रात्रि में घर नहीं पहुंचा तो सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन की।पुलिस को ग्राम कुआं के खार में एक युवक की लाश होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब देखे कि एक युवक की लाश खेत में पड़ी हुई है। विवेचना के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि यह दिनेश यादव की लाश है। मृतक का शव खेत में उल्टा रखा हुआ था और शरीर में शर्ट नहीं थी युवक यहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *