रायपुर। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 428वें दिन किसान सत्याग्रह जारी,गांव- गांव सत्यग्रह के समर्थन में आक्रोश रैली सभा इसी क्रम में 30 अप्रैल को भोरिंग में रैली सभा का आयोजन किया गया है,क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में विधायक और करणी कृपा उद्योग के विरोध में आक्रोश पनप रहा है जिसका भुगतान कांग्रेस को उठाना पड़ेगा बाहरी लोगों का दबाव बढ़ने से क्षेत्र में अशांति फैल रही है जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन भ्र्ष्ट आचरण में आर्थिक लेन देन कर क्षेत्र में अशांति फैला रहे हैं राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी ने महासमुंद जिले में 144 धारा को तत्काल हटाने की मांग मुख्य सचिव से करते हुए पूछा है कि बिरनपुर बेमेतरा की घटना दुःखद थी वहां 144 धारा लगना वाजिब था परन्तु महासमुंद जिले में अविवेक निर्णय वाले जिलाधीश ने पूरे जिले के नगरीय क्षेत्रों में 144 धारा लगा दिए और हटाना भूल गए हैं बेमेतरा जिला से 144 धारा हट गया है जिलाधीश एक नौकर हैं और राज्य आंदोलनकारी किसान जीवित हैं तत्काल 144 धारा हटायें नहीं तो जिलाधीश को माननीय उच्च न्यायालय में खड़ा किया जाएगा, लापता बीमार विधायक होश में आओ जनता की सेवा में काम करो रेती शराब का व्यापार करने वाले विधायक हो हटाते की मांग किसानों ने की है सत्याग्रह जारी,विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा- किसान मोर्चा
तुमगांव 29 अप्रैल 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुंद बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा, हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पवार प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड सत्याग्रह चल रहा है। आज अखंड धरना सत्याग्रह के 428 वें दिन वैवाहिक व्यस्तता के बाद भी खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह, बिरकोनी,अछरीडीह,खट्टा गांवों से लगभग 50 किसान,जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।आज के अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,डेविड चंद्राकर,दशरथ सिन्हा,लीलाधर पटेल,बोधन यादव,धर्मेंद्र यादव, रामनाथ ढीढी ने किया।आज धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,उदय चंद्राकर,तोषण सिन्हा,अलखराम साहू,रूपसिंग निषाद,सुधुराम पटेल, हेमसागर पटेल,बोधन यादव श्रीमती राधबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव, खेमीन बाई साहू,गनेशिया ध्रुव,शांति सिन्हा आदि ने संबोधित किया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि सत्याग्रह के समर्थन में गांव-गांव आक्रोश रैली सभा का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में 30 अप्रैल को भोरिंग में रैली सभा का आयोजन किया गया है।क्षेत्र के सैकडों गाँवो में विधायक और करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के विरोध में आक्रोश पनप रहा है जिसका भुगतान कांग्रेस को उठाना ही पड़ेगा।इस क्षेत्र में बाहरी लोगों का दबाव बढ़ने से क्षेत्र अशांति फैल रही है। जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन भ्र्ष्ट आचरण में आर्थिक लेन देन कर क्षेत्र में अशांत फैला रहे हैं।लापता बीमार विधायक होश में आओ जनता की सेवा में काम करो रेती शराब का व्यवसाय करने वाले विधायक हो हटाया जाए।उदयराम चंद्राकर ने कहा कि अंचल के किसानों में जन जागृति आने के बाद करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक द्वारा जितने भी अवैधानिक निर्माण कार्य किये जा रहे हैं प्रतिदिन उसकी पोल पट्टी खुलते जा रहा है।कभी कोडार बांध से निस्तारी के लिए छोड़े गए पानी चोरी करना,कभी आदिवासी और किसानों की जमीन हड़पने,कभी मजदूरों को कम मजदूरी देना शामिल है।हेमसागर पटेल ने कहा कि कौंवाझर खैरझिटी हाईवे पर अखन्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है,वहीं दूसरी ओर उसके समर्थन में गांव-गांव बैठक सभा रैली आयोजित हो रही है।इससे अंचल के किसानों में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग को निरस्त करने के लिए आक्रोश व्याप्त है।तोषण सिन्हा ने कहा कि संगठित और अनुशासित किसानों के सामने शासन-प्रशासन और भ्र्ष्ट उद्योगपति को झुकना ही पड़ेगा।जैसे दिल्ली में उत्तर भारत के किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी कृषि नीति के खिलाफ 13 माह तक आंदोलन चलने के बाद केंद्र सरकार को झुकना पड़ा था।वैसे ही यहाँ भूपेश सरकार को झुकना पड़ेगा।श्रीमती राधबाई सिन्हा ने कहा कि अंचल के किसानों में नई जाग्रति आई है।किसानों ने संकल्प लिया है कि जब तक करणी कृपा पावर प्लांट को निरस्त नहीं करा लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।इस लड़ाई में किसानों की जीत होकर रहेगी।खेमिन बाई साहू ने कहा कि इस ऐतिहासिक अखन्ड सत्याग्रह से हम लोगों को बड़ी प्रेरणा एवं सीख मिली है।इस सत्याग्रह के सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का अनुशासन एवं धौर्यता को जाता है।साथ ही साथ राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे जी के आंदोलन का अनुभव और कुशल नेतृत्व को श्रेय जाता है।

