तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़ : गुरूनानक देव जी के प्रकाष पर्व के अवसर पर सोमवार को कोरोनाकाल के चलतें सादें समारोह में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रकाष पर्व के लिए गुरूद्वारा को आकर्शक लाइटों से साज-सज्जा किया गया है। गुरूग्रंथ ज्ञानी गुरविंदर सिंह ने कथा व अरदास किया। हजूरी रागी जत्था ज्ञानी किरत सिंह ने कीर्तन दीवान सजाया। सोमवार को श्री गुरूग्रंथ साहिब का प्रकाष सुबह साढ़े 3 बजें किया गया। अखंड पाठ की समाप्ति सुबह साढ़े 8 बजें की गई। कीर्तन दीवान सजनें के बाद रागी जत्था व खालसा स्कूल स्टॉफ ने कीर्तन किया व गुरू इतिहास की जानकारी दी गई। गुरूद्वारा कमेटी द्वारा इस बार नगर कीर्तन का भी आयोजन रद्द किया गया। वहीं प्रभातफेरी का आयोजन भी नहीं हुआ। गुरूद्वारा पहुंचनें वालें श्रद्धालुओं को मास्क का वितरण किया गया।
कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करतें हुए गुरूद्वारा में सजा दरबार
