अक्कू रिजवी/ कांकेर। शिवसेना के प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजेश ठावरे का आगमन कांकेर में हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जहां श्री ठावरे जी के द्वारा शिवसेना कार्यकर्ताओं कि बैठक लिया गया बैठक को संबोधित करते हुए ठावरे जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी समय में प्रदेश में बेरोजगारो, किसानो, व्यापारियो एवं आम जनता कि समस्या को लेकर शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में जन आंदोलन प्रांरभ किया जावेगा। जिसकी शुरूआत मां कांकेश्वरी देवी कांकेर से मां दन्तेश्वरी कि पावन धरा बस्तर नगरनार तक होगी जिस हेतु कार्यकर्ता आम जनता की समस्या हेतु संघर्ष हेतु अधिक से अधिक जनता को जागरूक करे एवं इस आंदोलन से जोड़े एवं आम जनता कि समस्याओं हेतु लड़ने हेतु सदैव तैयार रहे क्योंकि शिवसेना ही एक ऐसी पार्टी है जो निर्भिकता के साथ हर समय जनता के साथ खड़ी है। बैठक को शिवसेना प्रदेश महासचिव चन्द्रमौली मिश्र ने संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश एवं देश कि जनता कांग्रेस एवं भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है और देश तीसरे विकल्प कि तलाश में है हमे शिवसेना को देश के सामने कांग्रेस भाजपा का विकल्प बनना होगा। बैठक को प्रदेश सह संगठन मंत्री जवाहर सिंग रायपुर जिला प्रमुख सन्नी देशमुख, महेश वासुदेव, सुभाष विश्वकर्मा, युवा सेना कांकेर जिला अध्यक्ष खेमलाल माहला ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से विजय प्रकाश शर्मा, मनकर उइके, हर्ष शर्मा, दुरसाय दर्राे, अरूण उइके, अनेश नुरेटी, रोशन श्रीवास्तव, राजेश गावड़े, संत पटेल, तोषण श्रीवास्तव एवं सैकड़ो कि संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिवसेना के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश ठावरे का हुआ कांकेर आगमन

