प्रांतीय वॉच

भारतीय साहित्य दलित अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आयोजित संविधान दिवस पर अलंकरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Share this

स्वपनिल तिवारी/ पिथौरा । भारतीय साहित्य दलित अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा धमतरी के गांधी मैदान में संविधान दिवस 26 नवम्बर गुरुवार को प्रादेशिक प्रबोधन एवं प्रतिभा सम्मान व गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन प्रांताध्यक्ष जी आर बंजारे ज्वाला एवं महासंरक्षक श्रीमती सुशीला देवी वाल्मीकि के संयोजन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जे आर सोनवानी, दिलीप कुमार देवांगन,राजेंद्र प्रसाद नागवंशी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से आये अपने – अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । इस प्रादेशिक स्तर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में महासमुंद जिलान्तर्गत विकासखण्ड पिथौरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कार्यरत राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक व लेखक छबिराम पटेल को उनके द्वारा शिक्षा ,समाज ,नवाचारी एवं साहित्य सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्राईड ऑफ छत्तीसगढ़ अवार्ड से शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। इसी तरह शिक्षा व नवाचारी कार्यों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला के सहायक शिक्षक विजयकुमार अनंत , अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम पिथौरा की सहायक शिक्षिका श्रीमती सरोज साव ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बुंदेली के सहायक शिक्षक(विज्ञान) परमेश्वर सिन्हा ,शासकीय प्राथमिक शाला जगदल्ला के अभिमन्यु सिन्हा , शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुसरूपली (विकासखण्ड बागबाहरा ) के प्रेमचंद डड़सेना को शिक्षक रत्न समता अवार्ड से एवं शासकीय प्राथमिक शाला साहूडीपा के सहायक शिक्षक योगेशकुमार बढ़ाई को प्राईड ऑफ छत्तीसगढ़ अवार्ड 2020 से शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति -पत्र प्रदान कर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि इस राज्य अकादमी के द्वारा एक माह पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने शिक्षकों, साहित्यकारों, समाजसेवा लोगों से प्रविष्टियाँ मंगवाई गयी थी। शिक्षा, साहित्य ,समाज उत्प्रेरक व प्रभावकारी प्रविष्टियों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित कर उन्हें पुरस्कृत व सम्मानित किया गया । इन शिक्षकों को यह राज्य स्तरीय अवार्ड मिलने पर विकासखण्ड व जिला के साथ – साथ शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों ,शिक्षकों एवं नागरिकों,जनप्रतिनिधियों , शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *