CG Cow Slaughter Case: Major police action against cow slaughter! Two accused arrested with meat and an axe.
CG Cow Slaughter Case: अंबिकापुर. सरगुजा जिले के सुनसान जंगल मे गौ हत्या में शामिल ग्रामीणों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने गौ मांस और टांगी बरामद किया है.
जानकारी के अनुसार ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में रविवार को शाम करीब 8 बजे पांच ग्रामीणों ने मिलकर गाय की हत्या कर दी और मांस का आपस में बंटवारा किया. मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी दबोचा. हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन लोग फरार हो गए.
पुलिस ने रजौटी बरपारा निवासी 45 वर्षीय अजय कुमार कुजूर आ. बंदुराम व 27 वर्षीय रंजीत कुजूर आ. छोटेलाल कुजूर को हिरासत में लिया. वहीं गुमगरा निवासी विवेक खलखो समेत तीन लोग भाग निकले. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कटे हुए गाय के अवशेष पड़े हुए थे जिन्हें सबूत के तौर पर पुलिस ने जब्त कर लिया.
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गौ हत्या के बाद पहले आपस में मांस का बंटवारा करते जो बचता उसे बेच देते. इस मामले में पुलिस ने धारा 325,3(5) और छग कृषक पशु परि. अधि.2004 की धारा 4,5,10 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.

