कुसमी(फिरदौस आलम) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवीन कार्यकारणी घोषित की गई, जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुसमी में युवा नेता प्रीतम गुप्ता को मण्डल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जिससे युवाओं में हर्ष व्याप्त है, प्रीतम गुप्ता समरी पाठ के ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं,जो लगातार युवाओं की मांग को लेकर संघर्ष करते रहते हैं।
वर्तमान में उनके द्वारा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया है,इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल में मंडल मंत्री का दायित्व प्राप्त था, विद्यार्थी परिषद राजनीतिक सफर प्रारंभ हुआ,विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्व में रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी एक सक्रिय भूमिका में सदैव रहते हैं।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनने के बाद मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल से मिलकर तथा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया,और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किये ।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल कुसमी के अध्यक्ष बने– प्रीतम गुप्ता
