प्रांतीय वॉच

81 लाख की लागत से कुरूद में होगा रोड नाली का निर्माण कार्य

Share this
  • महापौर ने किया भूमिपूजन, पानी की समस्या दूर करने नागरिकों ने जताया आभार

तापस सन्याल/भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड 16 कुरूद में 81 लाख की लागत से रोड नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा। जिसका आज भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यरूप से भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। भूमिपूजन से क्षेत्र की जनता में काफी खुशी का महौल रहा। वार्ड की जनता ने महापौर से कहा कि उनके कार्यकाल में वार्ड में पानी की समस्या का निदान हुआ है। बड़ी पानी टंकी बन रही और कई क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी शुरू हो गई। इसके लिए वार्डवासियों ने महापौर का आभार भी जताया। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए महापौर श्री यादव ने कहा कि जब वे महापौर बने तब कुरूद वार्ड में कई बड़ी समस्याएं थी, लेकिन वार्ड पार्षद और एमआईसी मेंबर सुशीला देवांगन के साथ मिलकर जनता हित के लिए लगातार काम करते रहे और आज लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। महापौर श्री यादव ने कहा कि उनके महापौर बनने के बाद वार्ड में नई ओवर हेड पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे जल्द ही पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में जहां हर परिवार पानी की किल्लत से परेशान था लेकिन अब हर घर में नल लग रहा है। सभी को बहुत की कम राशि में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। फीस घटनाने के साथ ही किस्त में राशि जमा करने का सुविधा दी गई है। कई एरिया में कोहका पानी टंकी से पानी की सप्लाई भी शुरू कर दिए है। इससे भी जनता में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला। वहीं आगे महापौर श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद जनता के हित में कई कार्य किए। हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया। सभी को चावल दिया जा रहा है। टैक्स में छूट देने के अलावा कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर व वार्ड पार्षद सुशीला देवांगन, मुकेश चंद्राकर, इतवारी देवांगन, नेहा साहू, पूर्व पार्षद व जिला महासचिव मो. रफिक सहित जोन आयुक्त व निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *