आफताब आलम
बलरामपुर/ बलरामपुर जिला मुख्यालय में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एव जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संजीव गुप्ता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रस्तुत बजट को प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट पेश किया है। इस बजट में राज्य के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। नगरीय निकाय क्षेत्र के समुचित विकास के लिए भी बजट में जो प्रावधान रखा गया है वह ऐतिहासिक और तारीफ ए काबिल है।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस सचिव संजीव गुप्ता ने राज्य के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह साबित कर दिया कि उनकी सरकार देश में सबसे बड़ी किसानों की हितैषी सरकार है। इस बजट में किसानों के साथ युवाओं और महिलाओं का ख्याल रखा गया है। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में बजट में प्रावधान किया गया है। बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा के साथ युवाओं के लिए नौकरियां कैसे सृजित की जाएगी उसका प्रावधान बजट में किया गया है। नन्हे लाल गुप्ता ने कहा कि निश्चिततौर पर यह बजट छत्तीसगढ़ के लोगों की आकांक्षाओं का बजट है। यह बजट छत्तीसगढ़ के भविष्य में विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि किया जाना सराहनीय है।
इस जश्न में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रिपुजित सिंह देव,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संजीव गुप्ता,नन्हे लाल गुप्ता,इंद्रजीत दीक्षित,कृपा शंकर, सोयेब सिद्दीकी,साकिब सिद्दीकी,सहित दर्जनों लोग सामिल थे।



