रायपुर वॉच

Breaking : विश्वभूषण हरिचंदन को चीफ जस्टिस ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की दिलाई शपथ

Share this

रायपुर। Raipur Breaking : विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन के दरबार में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायधिपति न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित रहीं।

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *